गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिवपति महाविद्यालय में 19 मार्च को होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले में डीएम एवं विधायक शोहरतगढ़ भी रहेंगे उपस्थित

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 19 मार्च 2025 दिन बुधवार को हाई स्कूल, इन्टर मीडिएट, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मेले में 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियां, 500 से ज्यादा सीटों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा सेवा योजन के वेबसाइट ेमूंलवरंद.नच.दपब.पद के माध्यम से नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के इच्छुक अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में उपस्थित होकर मेले में सम्मिलित होकर मेले में पंजीकरण कराकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस पंजीकरण से भविष्य में भी नौकरी (रोजगार) के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार मेले में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। मेले से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8318338392 एवं 9455428118 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी प्राचार्य शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!