उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
होली और जुमा को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को पड़ने वाली होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है । उसका बाजार की पुलिस ने गुरुवार को नगर पंचायत उसका बाजार के कस्बे में पैदल मार्च कर लोगो को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया है। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने नागरिकों से सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली और जुमा की नमाज के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखे। सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने पर कार्यवाही भी की जाएगी । शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस के द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी । अगर कोई भी अराजक तत्व उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी।




