कुत्तों के लिए संक्रामक बीमारी पार्वाे वायरल बन रहा जान लेवा

कुशीनगर/बोदरवार। मौसम के बदलने के साथ साथ कुत्तो के पिल्लो में एक खतनाक किस्म का वायरल पार्वाे इस कदर फैल रहा है कि देखते ही देखते पिल्लों का जान चला जा रहा है. पशु अस्पतालो पर संसाधन कम होने और कुत्ता पालकों में जागरूकता के अभाव से यह पार्वाे वायरल और ज्यादा जान लेवा होता जा रहा है। बुधवार को बोदरवार बाजार में संचालित पशु अस्पताल पर पार्वाे वायरल से संकमित कुत्तों की संख्या ज्यादा हो जाने से उनके उपचार में काफी दिक्कतें सामने आयीं. अस्पताल पर कुत्तों से संबंधित कोई दवा उपलब्ध नहीं है. बाहर से जहाँ दवा मंगाकर इलाज करना काफी मँहगा पड रहा वहीँ कुत्ता पालको से भी डाक्टरों खरी खोटी सुननी पड रही है. इस संबंध मे बोदरवार पशु अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा ईशान्त आनंद का कहना है कि कुत्तो में यह बीमारी फरवरी से लेकर अप्रैल तक काफी तेजी से फैलता है, इसके रोकथाम का प्रमुख उपाय समय से टीकाकरण है लेकिन पशु पालकों में जागरूकता के कमी के कारण समय रहते इलाज नहीं हो पा रहा है और बीमारी भयावह रूप पकड़ ले रही है । पार्वाे एक संक्रामक वायरल है जो विशेष रुप से विदेशी प्रजाति के कुत्तों में तेजी से संक्रमित होता है जिससे कुत्ते के पिल्ले उल्टी के साथ साथ खूनी दस्त करते हैं और सही समय पर उचित इलाज न होने से दम तोड़ देते है । कुत्ता पालक रामबदन का कहना है कि सीमित संसाधनो से डाक्टर साहब बेहतर इलाज कर रहे हैं, अगर सरकार इन बेजुबानों के लिए भी दवा की व्यवस्था कर देती तो और अच्छा परिणाम मिलता।




