गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

केन्द्र व प्रदेश कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान: चमन आरा राईनी

बांसी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन मंगलवार को कस्बे के निरालानगर वार्ड में किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस काफी परेशान है, यह सत्ता सुख भोगने के लिए किसी भी निचले स्तर तक जा सकती है जो देश व समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने के साथ हि गुमराह करने की राजनीति में माहिर है, समाज को बांटने के साथ विघटन कि राजनीति में माहिर है,बुनियादी मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं रहता है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है, बीमार दवा को लेकर परेशान है और किसान अपने फसल के उचित मूल्य न मिलने को लेकर ठगा सा महसूस कर रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। भाजपा को आम आदमी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता सुख भोग रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। युवा रोजगार की तलाश में आत्महत्या करने को मजबूर है,महंगाई से हर तरफ तबाही मची हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर घर घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताए। चौपाल को सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव, राधेश्याम जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सब्बू खान ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से गणेश दत्ता,अकील अहमद,सब्बू,शाकिर अली, अशफाक, अरुण गुप्ता, रूस्तम राईनी,राम केवल, राम किशोर, भोला प्रसाद, मनोज, प्रहलाद, के सी त्रिपाठी, लवकुश साहनी,अजहर खान, पवन कुमार यादव, निजामुद्दीन,सत्य प्रकाश, सुधीर कुमार मौर्य,इरफान खान आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!