उत्तर प्रदेशबस्ती
ग्राम प्रहरी के साथ किया गया मीटिंग व लाइट का विवरण का कार्य हुआ संपन्न

रुधौली। बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार द्वारा थाना रूधौली पर आगामी होली, होलिका,रमजान, चौत्रराम नवमी के दृष्टिगत ग्राम प्रहरीयो के साथ मीटिंग किया गया। जुम्मे की नमाज और होली एक दिन होने के कारण सतर्कता बरतने हेतु बताया गया। तथा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण से प्राप्त सभी आदेश निर्देश को लोगो से अवगत कराया गया।




