गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शिव पुराण का कथा सुनने से सभ्य समाज का होता है निर्माण – सुभाष त्रिपाठी

पयागपुर। श्रीराम जानकी ट्रस्ट द्वारा के सौजन्य से देवस्थान रग्घू बाबा रनियापुर गोबरही में चल रहे शिव महापुराण के आज चतुर्थ दिवस पूज्य गुरुदेव स्वामी रवि गिरी जी महाराज (अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर) के श्री मुख से कथा श्रवण हेतु पयागपुर विधानसभा के माननीय विधायक सुभाष त्रिपाठी व विनय सिंह एडवोकेट सहित समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में विधायक पयागपुर ने कहा कि शिव पुराण की कथा सुनने से सभ्य समाज का निर्माण होता है। आज कथा के मध्य भगवान गणेश के जन्म का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया स श्रोतागण में यजमान रमेश चंद्र त्रिपाठी, बीना त्रिपाठी, श्री निवास शुक्ल, आदेश शुक्ला, अमन, आकाश, राजेश कुमार मिश्र, अवधेश तिवारी, प्रेम नाथ आंनद त्रिपाठी आदि भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!