उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
वार्षिकोत्सव हुआ आयोजित, बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

भवानीगंज। स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बायताल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सती राम जयसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम को शिक्षक संकुल बढ़नी चाफा मलिक नदीम अहमद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, प्रधानाध्यापक महबूब अहमद, राम सजीवन, रामकुमार अग्रहरि, कमलेश, सरिता, बसंत, राम मूरत आदि लोग मौजूद रहे।




