उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुँचे सांसद पुत्र एवं निवर्तमान विधायक, हुआ स्वागत

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शनिवार को बढ़नी नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सांसद पुत्र भाजपा नेता अभिषेक पाल, निवर्तमान विधायक चौधरी अमर सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में आये सभी लोगों का बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वर्तमान राजनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर भी लोगों ने खुलकर बात की।इस दौरान सांसद पुत्र भाजपा नेता अभिषेक पाल, निवर्तमान विधायक चौधरी अमर सिंह, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, ध्रुव कुमार चतुर्वेदी, संजय दूबे, सतीश मिश्रा, राकेश यादव, अमित मौर्य, आशीष मौर्या आदि मौजूद रहे।




