ठेला व्यवसाईयों द्वारा लगाया जा रहा सड़क के किनारे फुटपाथ पर जाम ; प्रशासन मौन
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित ठाकुर हुकुम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर और सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला व्यवसाय करने वालों के द्वारा प्रतिदिन दलाली से जाम लगाया जा रहा है जिससे आम जनमानस को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है लेकिन इन सबको देखते हुए प्रशासन बिल्कुल मौन दिख रहा है | जब इस संबंध में जब मीडिया कर्मी ने वहां का जायजा लिया तो देखा गया कि फुटपाथ व्यवसाय करने वालों के द्वारा जाम लगाया जा रहा है जिससे आने जाने वाले राहगीर तथा मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | जिम्मेदार प्रशासन भी मौन देखने को मिल रहा है ; यही नहीं कई बार मीडिया के द्वारा खबरों को प्रकाशित भी किया गया है लेकिन अभी तक फुटपाथ तथा ठेला व्यवसाय करने वालों के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई जिससे उनकी आए दिन हिम्मत बढ़ती जा रही है तथा सड़क के किनारे फुटपाथ पर ठेला व्यवसायी अपना ठेला लगाकर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं | ऐसे में अब देखना है कि तहसील प्रशासन कब इन ठेला व्यवसाय करने वालों के ऊपर कार्रवाई करेगा |





