गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने किया। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान, और अन्य विभागीय कार्यों की आड़ में की जाने वाली वसूली को रोकने, ऑनलाइन और एरियर भुगतान प्रक्रिया को 3 दिनों में पूरा करने, सातवें वेतन आयोग के बकाया भुगतान की मांग जैसे मुद्दे उठाए गए। इसके अलावा, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, मेडिकल अवकाश जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर पैरवी करने और संगठन की सदस्यता प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में रेनू मणि,विपुल सिंह, जे. पी. गुप्ता, आनंद पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश पांडेय, आशीष पांडेय, उमाकांत गुप्ता, अरुण चतुर्वेदी, नगीना राय, अनुराग वर्मा, नवनीत पांडेय, संजीव कुमार, लोकेन्द्र, विनोद उपाध्याय, महेश मिश्र सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!