गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर्व पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिया दिशा निर्देश,, सोनभद्र

 

*अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपने अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विभिन्न शिव मंदिर, धार्मिक स्थलों/मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, ड्यूटी में लगे पुलिस बल को त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिया गया दिशा निर्देश

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न शिव मंदिर, धार्मिक स्थलों/मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देशित किया  गया साथ ही श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी। आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!