गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कई वर्षों से चली आ रही पुलिस चौकी निर्माण कार्य को असली जामा एस ओ राजेश शुक्ला द्वारा पहनाया गया

बहराइच। बहराइच जिले के फखरपुर के कुंडासर चौकी भवन का निर्माण कार्य कई वर्षाे से लगातार चला आ रहा था ऐसे में आखिरकार एसओ राजेश शुक्ला द्वारा चौकी निर्माण कार्य को अमली जामा पहना दिया गया । मिली जानकारी अनुसार चार वर्षाे में आधा दर्जन थानेदार आए और चले गए किसी ने भूमि पूजन तो किसी ने नींव पूजन किया तो किसी ने नींव भराकर छोड़ दी मगर कभी भी चौकी निर्माण का कार्य परवान नही चढ़ सका। कई वर्षाे से अधर में लटकी चौकी भवन के निर्माण के लिए एसओ राजेश शुक्ला द्वारा तत्परता दिखाई गई और कुछ निजी कोष से तो कुछ समाजसेवियों के जनसहयोग से तीन माह में चौकी को बनवाकर अमली जामा पहना दिया गया जिसका वैदिक पूजन पश्चात उद्धघाटन 26 तारीख महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कप्तान के द्वारा किया जाएगा द्य एसओ के अनूठे पहल से गांव समाज मे उनकी खूब चर्चा हो रही है वहीं एसओ ने बताया कि फिनिशिंग का काम चल रहा है एक दो दिन में वह भी पूरा हो जाएगा। स्थानीय लोगो को नजदीक में चौकी बनने से अब दूर थाने जाने से भी निजात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!