पीएमश्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या शोहरतगढ़ में वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, टन टन टन घण्टी बजी, स्कूल हमें पुकारे, जलवा, सोशल मीडिया का दुष्परिणाम व राम आयेंगें आदि कार्यक्रम ने लोगों को प्रभावित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि अभिभावकों का शिक्षक सभी के सहयोग से विद्यालय की प्रथम पाटन व्यवस्था बेहतर हो सकती है। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को पढ़ने के लिए निरन्तर स्कूल जरूर भेजें। शिक्षकों को अपने जिम्मेदारी का निर्माण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला ने बच्चों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। खेल, क्विज, निबन्ध, कला सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नगर अध्यक्ष व बीइओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफीक, एसआरजी अंशुमान सिंह, लालजी यादव, एआरपी मुश्तन शेरुल्लाह, मनोज यादव, कल्पना, परमानन्द श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, शिवकुमार, यशपाल, भूमिका, शिखा श्रीवास्तव व अमित चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।



