धर्म हमारे परलोक के लिए है न कि वोट के लिए – उग्रसेन प्रताप सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के अन्तर्गत सोमवार को चनई, लोहठी चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव व संचालन विष्णु उमर ने किया। कार्यक्रम में आये हुए जनता को सम्बोधित करते हुए सपा प्रत्याशी विधानसभा शोहरतगढ़ उग्रसेन प्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार की प्रतिकूल तथ्यों से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गांव के लोग सबसे ज्यादा मंहगाई से परेशान है। डीजल और पेट्रोल के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे है, तेल, साबुन, रेल का किराया, बस का किराया सहित सभी खाद्य सामग्री इस भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन मंहगा होता चला जा रहा है। जिससे लोगों की कमाई इसी मंहगाई में चली जा रही है। किसानों को बोरी ने यूरिया की मात्रा को कम कर दिया गया है। जब-जब मंहगाई बढ़ी है, तब-तब कठिनाई और बढ़ी है। भाजपा सरकार में पढ़े लिखे नौजवान युवा बेरोजगार घूम रहे है। हमारे हिन्दू भाइयों को खुश करने के लिए भाजपा धर्म की बात करके वोट ले लेती है और उन्हें उनके हक और अधिकार से वंचित कर देती है। भाजपा के द्वारा कुंभ में काफी रुपया खर्च करके झूठा प्रचार कराया गया कि यहां पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छे से सभी सुविधा किया गया है। लेकिन वहां पर सैकड़ों लोग मर गये और लोग बीस-बीस किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर हो गयें। भाजपा के लोग जनता की परेशानी खत्म हो उस पर बात नहीं कर रहे हैं, बीच में धर्म लाकर उनको लूटने की कोशिश कर रहे है। ये नया-नया कानून लाकर आप लोगों की परेशानी को और बढ़ाना चाहते है। धर्म हमारे परलोक के लिए है न कि वोट के लिए। ये आपसी भाईचारा खत्म कराकर आपस में एक-दूसरे के बीच में शत्रुता पैदा करना चाहते है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। पीडीए चर्चा मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान व बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प भी लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान बजरंगी चाचा, अमरनाथ, युवा नेता रामू यादव, सूरज भाई, इकबाल चाचा, अहमद चाचा, घम्मल चौधरी, गोपाल, अदालत, सोमू प्रधान, इकबाल नेता, बजरंग, प्रधान तबरेज आलम एवं पार्टी के नेता गण, समस्त सम्मानित जनता सहित ग्रामवासी मौजूद रहें।




