गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 30 मंडलों में विस्तारकों ने किया दो दिवसीय प्रवास

सिद्धार्थनगर। जनपद के 300 से अधिक गाँव में एक हज़ार कार्यकर्ताओं ने सीमा से लगे गाँवों में विभिन्न गतिविधियों को लेकर किया आंकलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग(गोरक्ष प्रान्त) के तत्वाधान में सरहद ग्राम प्रवास योजना को लेकर 22 एवं 23 फरवरी को जनपद के नेपाल सीमा से सटे 30 मंडलों के तीन सौ से अधिक गाँवों में एक हज़ार विस्तारक कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम की सामाजिक, सांस्कृतिक, सीमा क्षेत्र की गतिविधियां, सामाजिक चुनौतियों, विसंगतियां, अभाव सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े अन्य गतिविधियों को लेकर विभिन्न प्रकार के परिचर्चा की एवं उसका आंकलन भी किया। वहीं रविवार को बर्डपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रांत प्रचारक रमेश जी तथा ठाकुर बेदी माधव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित सरहद ग्राम प्रवास योजना में विभाग प्रचारक राजीव नयन ने विभिन्न ग्रामों से प्रवास से लौटे विस्तारकों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी विस्तारकों के प्रवास के दौरान उन्हें मिले अनुभवों एवं सुझावों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विस्तारकों को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि राष्ट्र की सीमा ही हमारी रक्षा कवच है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक ग्राम में संघ के ध्येय, विचार एवं आदर्शों को हमें पहुँचाना है। उदयराजगंज के आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने आए हुए सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया इस दौरान विभाग प्रचारक राजीवनयन, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह जिला कार्यवाहक शिवेंद्र सिंह,विभाग सह कार्यवाह हरिश्चंद्र अग्रहरि, नितेश पाण्डेय, रमेश मणि त्रिपाठी, लाल बाबा, पवन मिश्रा, पंकज चौबे,अजय उपाध्याय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रामनारायन, दीपक मौर्य, दीनानाथ, रामनारायन, विजय जायसवाल, संजय दुबे पहलवानबाबा,राजकमल, शम्भू नाथ, प्रवीण, मनोज, अभिषेक, मोहित, डॉ आशीष श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, अरविन्द उपाध्याय , विपिन सिंह, फतेहबहादुर सिंह, विवेक गोस्वामी, विजय कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!