उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भष्ट्राचार की भेट चढ़ा मिठवल ब्लॉक का आरआरसी सेन्टर

सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के अन्तर्गत मिठवल ब्लॉक के छितौना में कचरा निस्तारण के लिए बन रहा रिसोर्स रिकबरी सेन्टर अब ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। आरआरसी सेन्टर के नाम पर ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। आपको बता दें कि मामला विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत छितौना के नेउसा, जींवा का है। जहां पर छितौना मे अभी आरआरसी आधा अधूरा ही बना है। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपयों का बंदरबांट हो रही है, फिर भी जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं पड़ रही है। क्या जिम्मेदार सरकार की आंखों में धूल झोंकते रहेंगे? या जिम्मेदारों द्वारा ग्राम पंचायतों की जांचकर कार्यवाही की जायेगी।



