कंपोजिट विद्यालय नौगढ़ में किया गया बाल संसद का गठन

सिद्धार्थनगर। कंपोजिट विद्यालय नौगढ़ में बाल संसद का गठन माननीय खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार पाल की उपस्थिति में किया गया। बाल संसद के गठन के दौरान बी ई ओ धर्मेन्द्र कुमार पाल ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने पद की शपथ दिलाई एवं अपने पद का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्राओं को एक – एक पद के बारे में विस्तार से बताया एच. पी.पी. आई. के अध्यापक श्री राजेंद्र कुमार शर्मा एवं सहायक अध्यापिका शबाना बेगम ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को उनके द्वारा विद्यालय में बाल संसद के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया। राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा ैज्म्।ड म्कनबंजपवद, कदम पुस्तक की थीम गति विधियों एवं खेल-खेल में सीखने के गणित के अंग्रेजी भाषा के विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का अभ्यास करवाया।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती ज्ञानमती मिश्रा सहायक अध्यापक, श्रीमती संगीता गुप्ता सहायक अध्यापक,श्रीमती नीलम वर्मा सहायक अध्यापक, श्रीमती प्रियंका शिक्षामित्र, श्रीमती सुनीता शिक्षामित्र उपस्थिति रही




