उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

डुमरियागंज। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क यूनिसेफ के द्वारा नियमित टीकाकरण हेतु बच्चों को जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर बढ़नी में यूनिसेफ बीएमसी शोएब अख्तर द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया और साफ सफाई संचारी रोग आदि पर चर्चा कर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरुक करते हुए समय से टीका लगाने के लिए अपील की जा रही है इसके अलावा जो उदासीन परिवार हैं उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता सत्र में मुख्य रूप से सी एच ओ पूजा चौधरी, राहुल कुमार,ए एन एम संध्या वर्मा,पूरन मल्ल प्रधानाध्यापक, अखिलेश कुमार, उदय प्रकाश ,राधेश्याम ,संजू चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।




