उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
दुधारू पशुओं को खिलाए दाना और हरा चारापर्याप्त मात्रा में खिलाए

उसका बाजार। पशु पालकों को दुधारू पशुओं को कुपोषण से बचाव करने को लेकर उनको दाना और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में खिलाए। यह सलाह कस्बा के राजकीय पशु चिकित्सालय के अधीक्षक डा एके मिश्र ने दी है। उन्होंने कहा की पशुओं के रहने वाले स्थान पर साफ सफाई रखे। पशुओं की उचित देखभाल न करने पर पशु दूध देना कम कर देगा तथा उसके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा।




