गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अनथक राहीश् पुस्तक का हुआ विमोचन

बस्ती। श्री चित्रगुप्त कमेटी के द्वारा आयोजित भगवान चित्रगुप्त मंदिर निकट चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड बस्ती में भगवान चित्रगुप्त जी का चौदहवां स्थापना दिवस मंदिर के परिसर में चित्रगुप्त भगवान का पूजन, सुंदरकांड ,हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ साथ मंदिर सभागार में बस्ती से हर क्षेत्र से ख्याति पाने वाले सदस्यों को मंदिर कमेटी के संस्थापक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव , महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव, पूर्व जिला जज दिलीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ सलीम अहमद,शिक्षा के क्षेत्र से संध्या श्रीवास्तव, व्यवसायिक क्षेत्र से मुंडेरवा शुगर मिल के जीएम महेंद्र श्रीवास्तव जी ने लेखक डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुरेन्द्र मोहन वर्मा जी के जीवनी पर श्अनथक राही पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सुरेन्द्र मोहन वर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी भी न घबराकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते लोगो की मदद के साथ इतने बड़े मंदिर का निर्माण किया। पुस्तक विमोचन के बाद चित्रगुप्त कमेटी के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा लिखे भगवान चित्रगुप्त के नाटक को इफ्टा के कलाकारों द्वारा भगवान चित्रगुप्त का चरित्र चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष श्रीवास्तव, डॉ एन के श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा, कृष्ण चन्द्र गोप,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव,रतन श्रीवास्तव,युवा अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री नितेश श्रीवास्तव, श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, अंकुर वर्मा, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!