उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक ने सर्वसम्मति से 7वीं बार जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने अध्यापक रामविलास यादव को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के निर्वाचन में 7वीं बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनने पर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर अध्यापक रामविलास यादव को आमन्त्रित करके मिठाई खिलाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान शिवपति इण्टर कालेज शोहरतगढ़़ के जिलाध्यक्ष अध्यापक रामविलास यादव के साथ प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, डा0 हेमन्त राज उपाध्याय, हरिखर बाजपेयी, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह एवं संदीप कुमार सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रहीं।




