गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरिया

जेईई मेंस में सफल छात्र-छात्राओं को एस बी टी ने किया सम्मानित

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बार भी दर्जन भर से अधिक छात्र छात्राओं ने जेईई-मेंस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने क्षेत्र के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।जो सही दिशा में और सतत् प्रयास में लगा रहता है, सफलता एक दिन उसके कदम चूमती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने भी बच्चों के सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश,निरंजय दूबे,अरुण श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह,व्यास पाण्डेय तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!