गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोरों पर डाला छापा अवैध पाये गये मेडिकल स्टोर हुए सीज

बलरामपुर। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत डीएम पवन अग्रवाल द्वारा अस्पताल के सामने संचालित शिव मेडिकल स्टोर, प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान फार्मासिस्ट की मौजूदगी, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, लाइसेंस आदि देखा। सभी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के बिना दवा बिक्री करते पाया गया तथा स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन भी नहीं पाया गया।जिस पर डीएम ने शिव मेडिकल स्टोर, प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल को सीज किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!