उत्तर प्रदेश
मेहदावल कस्बे में घंटा तक जाम झेल रहे राहगीर, प्रशासन मौन

मेंहदावल। मेंहदावल से करमैनी जाने वाले मार्ग पर ठाकुरद्वारा से लेकर अंजाहिया बाजार होते हुए जीप स्टैंड तक अतिक्रमण का बोलबाला है। बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पूरा नगर पंचायत बना टैक्सी स्टैंड इस पर प्रशासन नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई। टेंपो और ई रिक्शा आए दिन जाम का मुख्य कारण है आखिर मेहदावल नगर पंचायत में कितने टैक्सी स्टैंड हैं। मेंहदावल से करमैनी जाने वाला मार्ग वर्तमान समय में जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में है। नगर पंचायत मेहदावल में तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। सड़क की पटरी तक दुकानें लगने और ऑटो खड़ा होने से जाम की समस्या बढ़ जा रही है।




