गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए स्वामी विवेकानन्द के ओजस्वी विचारों को किया जाता है याद

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया/सिद्धार्थनगर। आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए स्वामी विवेकानन्द के ओजस्वी विचारों को याद किया जाता है, जो उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत जैसे सन्देशों से प्रेरित करते हैं। उन्हें भारतीय संस्कृति का गौरव और युवाओं के प्रेरणा स्रोत रूप में नमन किया जाता है। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस रूप में मनाया जाता है। उनका मानना था कि युवा शक्ति राष्ट्र का आधार है। उक्त विचार जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में राष्ट्रीय युवा दिवस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने सन्देश में व्यक्त किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में जयशंकर प्रसाद सदस्य स्थाई लोक अदालत सिद्धार्थनगर ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।हम सभी को उक्त अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त अवसर पर योग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को चेयरमैन सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट इंजी0 ओ0पी0 सिंह, सीएचसी चिकित्सा अधिकारी जोगिया डॉ0 सूरज कुमार यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदेव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय, जिला समन्वयक सच्चिदानन्द सहित तमाम लोगों व स्कूली बच्चों ने भी सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। अतिथियों का स्वागत व आभार डॉ0 प्रवीन एवं सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सिद्धार्थ शंकर ने किया तथा संचालन डॉ0 हेमन्त दुबे ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!