गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एएसपी ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य के साथ किया गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के स्कूलों मे संचालित हो रहे बिना फिटनेस/अधिवर्षता आयु पूर्ण हो चुके वाहनों के संचालन न किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आहूत की गयी, जिसमे जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुणकान्त सिंह, प्रभारी यातायात अमरेश कुमार एवं जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए। बैठक में स्कूल के प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों को बिना फिटनेस के स्कूली वाहन का उपयोग न करने एवं फिटनेस समाप्त वाहनों का फिटनेस सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से नवीनीकरण तथा अधिवर्षता आयु पूर्ण हो चुके वाहनों के संचालन न करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं शासन द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!