गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वृक्ष हमारे जीवन के आधार-जय प्रताप सिंह

सिद्धार्थनगर। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। राजस्थान के बाढमेर व जैसलमेर क्षेत्र में जहां कम वर्षा होती थी, वहा पेड़ों की संख्या अधिक लगा देने से क्षेत्र में वर्षा की समस्या दूर हो गई तथा क्षेत्र हरा भरा हो रहा है ।हम सभी को खाली पड़ी जमीनो पर वृक्षएरोपण करते हुया रोपित पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहियें।उक्त विचार एक पेड़ मा के नाम कार्यक्रम अंतर्गत रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में रुद्राक्ष के पौधरोपित कर मुख्य अतिथि जय प्रताप सिंह विधायक बांसी ने व्यक्त किया ।उन्होंने उक्त अवसर पर स्कूली बच्चो को विभिन्न प्रजातियों के पौध भी वितारित किया। मुख्य अतिथि विधायक बांसी का स्वागत शिव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बासी ने बुके भेंट कर किया ।अध्यक्षीय संबोधन में संजय कुमार डूबे प्रधानाचार्य रतन सेन इंटर बांसी ने कहा की वृक्षारोपण से स्वच्छ पर्यावरण की स्थापना में बल मिलता है। शिव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी वासी ने उक्त अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के प्रति सतत जागरूक रहना चाहिए जिसके लिए वृक्षारोपण आवश्यक है सउक्त अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित किया गयास कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर पांडे द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार दूवे,एनसीसी के कैप्टन डॉ संदीप कुमार सिंह, प्रवक्ता योगेंद्र सिंह,रवीश दत्त शुक्ला ,जितेंद्र कुमार द्विवेदी, कुलदीप चौधरी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज पांडे, आनंद प्रवक्ता जवाहर नवोदय विद्यालय व स्कूली बच्चे लव कुश ,नादिया ,काजल ,आशुतोष, महेंद्र ,केशव मौर्य व वन दरोगा संदीप कुमार , वनरक्षक अरबाज तथा स्टाफ दिनेश कुमार, अर्जुन, जगदीश ,संजय वीरेंद्र ,अभय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!