पूमाशि संघ ने वित्तीय समस्याओं के समाधान को लेकर लेखा को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र एवं जिला महामंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में शिक्षकों के वित्त से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर निदान की मांग की। वहीं खेसरहा और मिठवल के शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने और समय से वेतन भुगतान पर वित्त एवं लेखाधिकारी को बधाई दी। जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि जिले में वर्षों से तमाम शिक्षक, वेतन विसंगति के कारण वरिष्ठ शिक्षकों से अधिक वेतन प्राप्त कर रहे थे। सभी लेखाधिकारियों ने वादा किया लेकिन आपने खेसरहा और मिठवल ब्लॉक के शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया तथा माह के पहली तारीख को वेतन सहित सभी बकाया का भुगतान करके जो सराहनीय कार्य किया है उसके लिए सभी शिक्षकों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई।0जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि जिले में पहली बार लेखा कार्यालय में सभी कर्मचारियों को ब्लॉक और कार्य का आवन्टन करके सबकी जवाबदेही तय की गई है। जो कि वित्तीय समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होगा। कलीमुल्लाह ने कहा कि जीपीएफ की कटौती का लेजर में विगत कई वर्षों से अंकन नहीं किया गया है, जिससे जीपीएफ से लोन या सेवा निवृत्त के बाद जीपीएफ का भुगतान किसी भी शिक्षक को सही से नहीं हो पाता है। सभी शिक्षकों का जीपीएफ लेज़र पूर्ण कराकर सम्बन्धित शिक्षकों को जीपीएफ पासबुक उपलब्ध कराई जाये तथा एनपीएस की कटौती प्रान में नियमित जमा की जाये और उन सबका भी जीपीएफ पासबुक की भांति ष्अंशदाई पेंशन पासबुकष् बनाई जायें। जिसमें प्रारम्भिक अवशेष, कर्मचारी का तथा राज्य सरकार का अंशदान, ब्याज सहित अन्तिम अवशेष आदि धनराशि को अंकित करके सभी शिक्षकों को उक्त पासबुकष् उपलब्ध कराई जाए। वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय कुमार सिंह ने कहा कि समय से शिक्षकों का वेतन भुगतान हमारी प्राथमिकता में है। सभी शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है, जीपीएफ का मुद्दा पुराना है वह भी हल हो जायेगा। आगामी मार्च 2026 में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का पहले सही से जीपीएफ कटौती का लेज़र बनाकर तैयार कर दी जाये, ताकि सेवा निवृत्त के समय सभी शिक्षकों को उनके देयक का सही से भुगतान हो जाये। शेष शिक्षकों का भी जीपीएफ का लेजर और पासबुक बना दिया जायेगा। जिले में कोई समस्या नहीं रह जायेगी। यहां सिर्फ कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर वेतन के अलावा और कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने संघठन को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि जिले में किसी भी शिक्षक की कोई समस्या नहीं रह जायेगी, यदि किसी को कोई समस्या हो तो वे लोग कार्यालय में आकर स्वयं अथवा संघठन के माध्यम से लिखित रूप से रिसीव करायें, सभी समस्याओं का समाधान होगा, बहाना बनाकर शिक्षकों को दौड़ाने और उनकी समस्याओं को लम्बित रखने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। वार्ता एवं ज्ञापन सौंपने के समय जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र महामंत्री कलीमुल्लाह के अलावा धर्मेन्द्र सिंह, अब्दुल अजीज, राम विलास चौधरी, जुबैर अहमद उस्मानी, संजय कन्नौजिया, शमशुल हक, संजय आनन्द, लाल चन्द्र वरुण, वरुणेन्द्र राय, विजय राय, दिलीप चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थिय रहें।




