गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर 500 पैकेट सिगरेट जब्त,एसएसबी की अलीगढ़वा चौकी ने की कार्रवाई

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी अलीगढ़वा ने भारत-नेपाल सीमा पर 500 पैकेट नेपाली सिगरेट जब्त किया। यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 549 के पास की गई। नाका दल (पिकेट टीम) सीमा स्तम्भ संख्या 549 के समीप तैनात था। उन्होंने एक व्यक्ति को नेपाल से भारत की ओर पैदल आते देखा, जिसके पास कुछ सामान था। सन्देह होने पर जैसे ही दल उस व्यक्ति की ओर बढ़ा, वह अपना सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया। नाका दल ने मौके पर जाकर देखा तो वहां 500 पैकेट श्सहाराश् ब्राण्ड की नेपाली सिगरेट बरामद हुई। जब्त की गई सिगरेट को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क इकाई ककरहवा को सौंप दिया गया है। 43वीं वाहिनी एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है। इसके परिणाम स्वरूप एसएसबी द्वारा सीमा पर अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाएं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव और उनके उत्पादों को लगातार जब्त किया जा रहा है और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!