चार सौ मीटर सड़क निर्माण न होने से छात्राएं बनेगी दमा की मरीज

बर्डपुर। क्षेत्र के बर्डपुर चिल्हिया मार्ग मेख़ड़ा नाले से गौरबाजार होकर चिल्हिया जाने वाली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है।राहगीरों को बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सड़क निर्माण के लगभग दस वर्ष पूर्ण होने वाले है।वैसे तो यह सड़क बनने के दो वर्ष बाद ही टूटने लगी थी। मजे की बात यह है कि, मेंखडा नाला से चार मीटर सड़क का निर्माण हुआ ही नहीं,जो 15 वर्षों से लगभग टूटी पड़ी है,इसके लिए ना तो लोकनिर्माण, नगरपंचायत के पास बजट है जिससे इसका निर्माण कराया जाय और न सांसद, विधायक के निधि में।यह चार मीटर की सड़क मुसाफिरों छात्र,छात्राओं के लिए मौत का कुआं बना हुआ है।बरसात में लोग कीचड़ की मार,गर्मी में धूल फांक रहे है। पढ़ने जा रही छात्राओं को दमा की रोगी बन रही हैं, सड़क निर्माण को लेकर बहुत लोगों ने आवाज उठाई लेकिन आज तक इसका जीर्णाेद्धार नहीं हुआ। चार माह पहले जिला अधिकारी से आश्वासन मिला लेकिन अभी तक कोई प्रगति सामने नहीं आई। गर्मी में गड्ढे मिट्टी डाल दी गई जो धूल का अंबार पैदा कर रही है।शिव कुमार गुप्ता,सचिन कुमार,पंकज कुमार,राम कुमार,अब्दुल हन्नान,परवेज चौधरी,हसन जमील,डा प्रमोद,विनय,कृष्णा,जमाल लाल साहब,अब्दुल कलाम आदि ने क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने की मांग किया है।




