गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राज्य मंत्री ने किया 06 सड़कों को स्वीकृति, जल्द होगा निर्माण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। राज्य मंत्री कृषि उत्पाद मण्डी दिनेश प्रताप सिंह से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में बुधवार को विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने अपने विधानसभा को विकसित बनाने के क्रम में वित्तिय वर्ष 2024-25 में नवीन सम्पर्क मार्गाे के निर्माण हेतु कुल 06 सड़कों का विवरण उप निदेशक (निर्माण) सरोज कुमार द्वारा विभाग को भिजवाया था। जिसको संज्ञान में लेकर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 06 सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर दिये हैं। जिसका जल्द ही फण्ड अलॉटमेन्ट कर टेण्डर हेतु भेजा जायेगा। विधायक विनय वर्मा ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के त्वरित कार्यवाही हेतु अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!