उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यभार ग्रहण न करने पर जिलाधिकारी हुये नाराज

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत पकड़ी के ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन पटेल द्वारा क्लस्टर स्थानांतरण होने के एक माह बाद भी अभी तक कार्यभार ग्रहण न करने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत कार्यालय को देखा गया। वित्तीय मास्टर रजिस्टर पूर्ण न होने पर एडीओ पंचायत मोहन लाल का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी सेवा पुस्तिका एवं मनरेगा सेल को देखा गया। एनआरएलएम कार्यालय को भी देखा गया। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत प्रत्येक दिन पांच-पांच ग्राम पंचायतों को निरीक्षण करें।




