वृद्ध महिला पर पोते ने शराब के नशे में किया फावड़े से हमला

बहराइच। बहराइच जिले के राम गांव थाना अंतर्गत बाबापुरवा जब्दी गांव निवासी एक वृद्ध महिला ने पोते को शराब के नशे में पास आने से इंकार किया तो उसने फावड़े से हमला कर दिया। घायल अवस्था में वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । मिली जानकारी अनुसार राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापुरवा जब्दी गांव छोटका देवी (65) पत्नी पुत्ती रविवार रात को फूस की टटिया लगाकर सोने जा रही थी तभी पोता अजय आया। उसने दादी से खुद फूस की टटिया लगाने और दादी ने शराब के नशे में नजदीक न आने की बात कही इससे नाराज पोते ने दादी पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई जिस पर परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के धनीराम ने बताया कि चाचा के लड़के ने दादी पर हमला किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष हरेंद्र राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। गांव में पुलिस भी भेजी गई थी लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।




