नगर पंचायत कैसरगंज के जनता की समस्याओं का त्वरित होगा निदान: ईओ कैसरगंज

कैसरगंज/बहराइच। नगर पंचायत कैसरगंज के ई ओ नागरिकों की समस्यायों के प्रति संवेदनशील हैं और छोटे बड़े की शिकायतों पर त्वरित अमल करते हुए मामले को लंबित रखने के बजाय समस्या का निस्तारण अपने द्वारा अथवा नगर पंचायत के अन्य पटल के माध्यम से कार्रवाई कर आम जनता को सन्तुष्ट करने का प्रयास पूरी ईमानदारी से करते हैं,चाहे मुस्लिम त्योहारों से लेकर जुम्मा की नमाज पर मस्जिद से लेकर आस पास की गलियों की साफ-सफाई एवं हिन्दू पर्वों पर साथ ही सावन के पूरे महीने बरसात के दिनों में शिवालय मंदिर की कर्मचारी लगा कर सफाई एवं भीषण बारिश होने पर मार्गों पर हुए जलभराव से त्वरित राहत के साथ बाजार में होने वाले किसी भी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर मय स्टाफ सकुशल कार्यक्रम संपन्न कराने में पूरा योगदान देते रहते हैं।जिसका साक्षात उदाहरण नगर पंचायत कैसरगंज द्वारा ज्येष्ठ मंगल वार पर स्वयं का पंडाल लगाकर उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ई. ओ. कैसरगंज ने खुद प्रसाद का वितरण किया।कैसरगंज मुख्यालय की विकट समस्या जलभराव पर स्वयं निगरानी करते हुए पुरानी तहसील व नयी तहसील परिसर, मस्जिद वाली गली व थोड़ी सी बरसात में तालाब बन जाने वाला हरिशंकर होटल के पीछे स्थित मोहल्ले और संपर्क मार्ग से स्कूल, मंदिर और बाजार आने वाले की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमेशा इंजन लगाकर जलभराव की समस्यायों को हल किया है। जिससे मुहल्ले के लोग ई ओ साहब इंसानियत के आगे नतमस्तक और शुक्रगुजार हैं। नगर पंचायत के हर वार्ड में जनता हित में कार्य किए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं के संबंध में नगर पंचायत ई.ओ.नगर पंचायत कैसरगंज शिवम द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का निदान करना हमारा कर्तव्य है और हम शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव कोशिश के साथ-साथ हर समय जनता के लिए 24 घन्टें उपस्थित रहता हूं। हमारी आम जनता से अपील है कि हमारे नगर पंचायत को शिक्षित स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग दे।



