बीएसए ने मृतक शिक्षक के घर पहुंचकर परिजनों का जाना हाल चाल

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय सरपंच पुरवा कैसरगंज बहराइच में कार्यरत रामनगर बाराबंकी निवासी गोड़हिया न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल पवन कुमार शुक्ल की 25 जनवरी सायंकाल शुक्ला ढाबा गनेशपुर के पास घटित मार्ग दुर्घटना के पश्चात अचेतन अवस्था में चले गये थे। लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में मस्तिष्क का आपरेशन होने के पश्चात भी नहीं बच सके ; जैसे ही निधन की सूचना शिक्षकों के बीच पहुंची सभी शिक्षक शोकाकुल हो गए स मृतक शिक्षक की सूचना पाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, मृतक शिक्षक पवन कुमार शुक्ल के बाराबंकी स्थित रामनगर घर पर जाकर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात कर दुख जता कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हम अपनी स्तर से मृतक शिक्षक पवन कुमार शुक्ला के परिजनो को पूरी विभागीय मदद की जाएगी, पूरा बेसिक शिक्षा विभाग आपके साथ है स शोक व्यक्त करने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत कुमार सिंह राकेश कुमार, जितेंद्र बहादुर चौधरी, एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, अरुण पांडेय, अरविंद शुक्ला, अरविंद शर्मा महेंद्र प्रताप चौधरी, कृपा शंकर दुबे, बृजेश चौधरी,चंद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया




