उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ओपन जिम पार्क एवं निर्माणाधीन लाइब्रेरी निरीक्षण के साथ अबैध अतिक्रमण से खाली कराई सरकारी भूमि

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल ने कस्बे में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ओपन जिम पार्क के लिए दशरथ नगर एवं राम जानकी नगर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सम्बन्धित लोगों को कार्य की गुणवत्ता हेतु आवश्यक निर्देश दिया। इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत के वार्ड नं0-5 महर्षि वाल्मीकि नगर (नीबी दोहनी) में खाल निकालने वाली सरकारी भूमि का चिन्हांकन कराया ताकि सरकारी भूमियों को नगर पंचायत प्रशासन अपने अधीन कर सके और उसे जिस प्रयोजन के लिए सरकारी भूमि को छोड़ा गया था उसका प्रयोग किया जा सकें। इस दौरान लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, लिपिक राजेश त्रिपाठी, श्रीनिवास, सोनू महतो आदि उपस्थित रहें।




