उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर बाईक रैली कल

उसका बाजार। श्रीधाम अयोध्या स्थित प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल 22 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से बाईक रैली विगत वर्ष की भांति निकाली जायेगी।उक्त जानकारी रैली आयोजक युवा समाजसेवी राजनाथ सिंह ने देते हुए बताया कि कस्बा के पुराने टैक्सी स्टैंड से रैली शुरू होकर मुख्य कस्बा, परती बाजार, परसा गौशाला होते हुए उसका राजा जायेगी। और उसका राजा में कार्यक्रम के साथ रैली सम्पन्न होगी।




