गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को किया गया नमन

बस्ती। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी का भव्य आयोजन बस्ती के होटल औरा इन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सहभागिता की और अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन, कृतित्व और सामाजिक योगदानों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने की, जबकि संचालन अमृत कुमार वर्मा द्वारा किया गया। संगोष्ठी के दौरान कार्यक्रम संयोजक चन्द्र शेखर मुन्ना, अरविन्द पाल, दिवाकर मिश्र, राधेश्याम कमलापुरी, शालिनी मिश्र, राजकुमार शुक्ल और गौरव अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के अद्वितीय योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश ने कहा, ष्मालवा राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल धर्म और संस्कृति की महान संरक्षिका थीं, बल्कि उन्होंने काशी विश्वनाथ, अयोध्या, सोमनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का जीर्णाेद्धार कर भारतीय संस्कृति को नई चेतना प्रदान की। उनके महिला सशक्तिकरण और जनहितकारी कार्यों ने उन्हें लोकमाता की उपाधि दिलाई। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने भी अहिल्याबाई होल्कर के प्रशासनिक कौशल और सामाजिक दायित्वों की सराहना की। उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने का आह्वान करना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह, राजेश पाल चौधरी, योगेन्द्र सिंह, बलराम सिंह, बालकृष्ण तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, ब्रहम देव यादव, शैलेन्द्र दुबे, रघुनाथ सिंह, विनोद सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, चन्द्र भान गुप्ता, विनय यादव, रमेश चक्रवर्ती, राजन मिश्र, सतीश सोनकर, कुन्दन वर्मा, परमेश्वर शुक्ल, ओमकार सिंह, शिवचरन जायसवाल, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, राम नेवास गिरी, सर्वजीत भारती, दिलीप भट्ट, आलोक पाण्डेय, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय पवन, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!