गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विभाग की लपरवाही से नोटिस के बाद भी संचालित हैं हेल्थ केयर सेन्टर व पैथोलॉजी

सिद्धार्थनगर।जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र कपिलवस्तु अन्तर्गत अलीगढ़वा में नोटिस के बाद भी हेल्थ केयर सेन्टर व पैथोलॉजी संचालित है। आपको बता दें कि एक पैथोलॉजी पर नोटिस चस्पा मिला तो वहीं दूसरे में स्वास्थ्य सेन्टर से नोटिस गायब मिला। वहीं स्वास्थ्य सेन्टर पर एक्स-रे का बोर्ड लगा था तो स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी के बाद जिस पर कालिख लगा दिया था। नोटिस के बाद मीडिया के स्वास्थ्य सेन्टर खुलने के सवाल पर अपनी कुर्सियां छोड़कर संचालक भाग गये। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण पर कई सेन्टर संचालक बन्द कर गायब हो गये थे। सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने से पहले अवैध तरीके से संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों को कैसे भनक लग जाती है।आपको बता दें कि और भी कई स्वास्थ्य सेन्टर बिना बोर्ड के संचालित है। पूरा मामला कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!