बर्डपुर मंडल में भाजपा ने मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

सिद्धार्थनगर। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संगठन के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के शक्ति केंद्र बर्डपुर न09 प्रथम के बूथ संख्या 58 पर दलित बस्ती में बूथ के कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं जनमानस ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए समरसता दिवस मनाया । इस दौरान निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि नवजागृति की ओर अग्रसर भारत में, गरीबों और वंचितों के उत्थान से लेकर एक समावेशी राष्ट्र की परिकल्पना,भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों के बिना अधूरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब को केवल स्मृतियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पंचतीर्थ के माध्यम से उन्हें जन-जन से जोड़ा और राष्ट्र की समावेशी एवं सर्वस्पर्शी भावना का बना रहे हैं आधारस्तंभ। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमित उपाध्याय शक्ति केंद्र संयोजक विनय राव गंगाराम रमेश राजेन्द्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।




