गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मातृ सुरक्षा अभियान : गर्भवती की नियमित देखभाल और पौष्टिक आहार जरूरी

सिद्वार्थनगर।मातृ सुरक्षा अभियान के तहत विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत मुड़िला में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया है। महिलाओं के बीच चिकित्सकों ने गर्भावस्था के बीच महिलाओं की देखभाल कैसे करें तथा उन्हें क्या-क्या पौष्टिक आहार दें, इसकी जानकारी दी गयीं। कार्यक्रम में मौजूद आहार विशेषज्ञ शिखा मंडल ने कहा कि गर्भ धारण के समय से ही स्वजन को ऐसी महिलाओं का विशेष ध्यान देना चाहिए। शुरुआत में उनकी तीन माह तक नियमित जांच के साथ उनके आहार पर विशेष ध्यान से बच्चे का विकास बेहतर ढंग से होता तथा गर्भवती स्वस्थ रहती है। जिससे प्रसव के दौरान किसी भी समस्या से बचा जा सकता है। इसी प्रकार अन्तिम तीन माह पर भी हमें सतर्क रहना है। आयरन दूध, दरिया,फल आदि उन्हें देना चाहिए। गर्भ में पल रहे बच्चे व गर्भवती माताओं का चिकित्सकीय परीक्षण व टीकाकरण भी किया जाना चाहिए। इसके लिए स्वजन को खुद सतर्क व चेतन रहना होगा। इस दौरान टीम में शहजाद अहमद, विशाल जायसवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं व उनके स्वजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
21:06