छठ पूजा घाट का हुआ लोकार्पण

पचपेड़वा। नगर पंचायत पचपेड़वा के ऐतिहासिक छठ पूजा घाट बाबा कुट्टी पोखरा का लोकार्पण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने किया,नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया,इस अवसर पर भाजपा नेता कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि चेयरमैन रवि वर्मा के अथक प्रयास से यह घाट ऐतिहासिक हो गया है भविष्य में भी और काम चेयरमैन द्वारा किया जायेगा। महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया उसके बाद छठ माता का आरती हुआ।ब्लॉक प्रमुख और चेयरमैन के साथ ईओ नगर पंचायत अवनीश कुमार सिंह ने वृक्षा रोपण किया उपस्थित हजारों महिलाओं ने पूजन किया और नगर के खुशहाली और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गैसड़ी प्रिंस वर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल,अजय जायसवाल,रामविलास विश्वकर्मा,रमन,अभय वर्मा ,सभासद शशिकांत वर्मा,नंदकुमार पांडेय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




