पू.माशि संघ ने बीएसए से की शिष्टाचार भेंट और किया स्वागत

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई सिद्धार्थ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र एवं महामंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, वेतन लॉक न कर पाने से अवरुद्ध वेतन को बहाल किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये जाने तथा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न की कमी, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को उपलब्ध कराये जाने आदि विषय पर चर्चा की गई। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्बन्धित समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। शिष्ट मण्डल के दौरान जिला कोषाध्यक्ष मस्तराम चौधरी, अब्दुल अजीज, अयोध्या प्रसाद, कुंवर कमलेश्वर सिंह, राजेश यादव, संजय आनन्द, बलजीत कुमार, संजय कन्नौजिया, अवधेश भारती, विजय राय, चूल्हई प्रसाद, श्याम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



