गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया

बलरामपुर। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक जनवरी से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, टीवी के पुराने मरीज, एचआईवी से ग्रसित मरीज, टीबी मरीज के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति कुपोषित व्यक्ति, धुम्रपान, शराब सेवन करने वाले और शुगर, आदि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की जा रही है। इनके अलावा जिन व्यक्तियों में दो सप्ताह से ऊपर खांसी आ रही हो, बुखार हो रहा हो, रात में पसीना आता हो, मुंह से खून आता हो, सीने में दर्द होता हो, सांस लेने में तकलीफ होती हो, वजन कम हो रहा हो,भूख न लग रही हो, लगातार थकान हो रही है, गर्दन में गिल्टी या गांठ हो, तो ऐसे लक्षण युक्त व्यक्तियों में भी टीबी से होने की संभावना रहती है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि आपके समीप उपरोक्त दोनों समूह में से कोई व्यक्ति जोखिम वाले समूह या लक्षण वाले व्यक्ति हैं, तो उनकी बलगम जांच एवं एक्स रे जांच तुरंत निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जाकर कराने का कष्ट करें। जांच में यदि कोई व्यक्ति टीवी का मरीज निकलता है तो उसे मरीज को सभी दवाइयां मुफ्त मिलेंगी इसके अतिरिक्त इन मरीजों को नीचे पोषण योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की दर से इलाज अवधि में दिए जाने का प्रावधान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में टीबी मरीजों का पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्वालियर ग्रांट रेहरा बाजार पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज डॉ अनुराग पाण्डेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार डॉ गिरधर चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रूबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!