- पयागपुर | बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा योजना में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नोडल टीचर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर में खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना है।प्रशिक्षक राजेश कुमार पटेल ने समावेशी शिक्षा का परिचय दिव्यांगता की परिभाषा एवं उनके कारण के विषय पर व्यापक चर्चा की एवं उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल दिव्यांगता 21 प्रकार की होती है ।मूक बधिर बच्चों को साइन लैंग्वेज तथा दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाया एवं सिखाया जाता है। ब्रेल लिपि के बारे में स्नेह लता पांडेय एवं श्रेया शुक्ला द्वारा बहुत व्यापक एवं सरलता से बताया गया। प्रशिक्षक आरती सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे निशुल्क सहायता उपकरण,किताब, होम बेस्ड किट, स्कॉर्ट अलाउंस एवं स्टाइपेंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समापन के अवसर पर एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने में बहुत सहायता मिलेगी। इस अवसर पर नोडल शिक्षक प्रदीप पांडेय आलोक शुक्ला, दीप नारायण पांडेय,नमिता अनामिका, अनुपम सिंह,सपना त्रिवेदी आदि नोडल टीचर मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ बहराइच
दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र
Back to top button
error: Content is protected !!