गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। स्थानीय मिश्रौलिया स्टेट स्थित ग्रीन वैली एकेडमी और काशी प्रसाद सिंह मेमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र पिता महात्मा गॉंधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीन वैली एकेडमी की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ किया। जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी का जीवन एक दर्शन है जब हमारे सामने बड़ी से बड़ी मुश्किलें आती है तो इन महापुरुषों के जीवन चरित्र द्वारा मुश्किलों से सामना करने का साहस मिलता है। जहाँ एक तरफ गाधीं जी ने दुनिया के सामने अहिंसा को एक शस्त्र के रूप में प्रस्तुत किया वही शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर स्वावलम्बी बनने का माध्यम बताया। इस अवसर पर शशि श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, जया पाण्डेय, पूजा भट्ट,शिव कुमार चौधरी, राजेश विश्वकर्मा, काजल, महिमा, खुशबू मौर्या, प्रीति विश्वकर्मा, ममता उपाध्याय, अवनीश त्रिपाठी ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!