उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जनपद के इटवा तहसील परिसर में बना पिंक बूथ

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील परिसर में पिंक बूथ बना है। आपको बता दें कि टेण्डर सड़क किनारे का था, मनमानी कर तहसील परिसर में बनाया गया है। नगर पंचायत इटवा की लापरवाही सामने प्रकाश में आयीं है। वहीं पिंक बूथ को ष्यात्री प्रतिक्षालयष् का नाम दे दिया गया। आपको बता दें कि तहसील में वादी-फरियादी यात्री नहीं आते हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि सड़क किनारे बनने वाला था पिंक बूथ तहसील परिसर में बना है। मीडिया के सवाल पर ईओ ने बेतुका बयान दिया है कि ष्आप ही बताइए क्या नाम दिया जायें, आपत्ति है तो शिकायत कीजिए। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गैरजिम्मेदाराना रवैया निन्दनीय है, उनके खिलाफ जांच निष्पक्ष होना चाहिए।




