गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है = नितेश पाण्डेय

ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में चल रहे ब्लॉक स्तरीय 35 वें दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 21 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितेश पाण्डेय रहे। खेल प्रतियोगिता में ककरहवा विद्यालय की छात्रा रेखा ओवर ऑल चौंपियन रही। इस दौरान नितेश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा किखेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग हैं और जीवन के सभी क्षेत्रों में खेलों का बहुत महत्व है। इसके अलावा, खेल व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व को बनाने में मदद करते हैं। यह निश्चित रूप से शरीर को शारीरिक रूप से फिट रखने का एक उत्कृष्ट साधन है। खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर प्राथमिक स्तर दौड़ में प्रथम स्थान बालक श्रीकृष्ण द्वितीय स्थान साहिल तृतीय स्थान पर अमल रहे। वहीं 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान अरुण द्वितीय स्थान जायद तृतीय स्थान रवि किशन रहे। बालिका स्तर 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शिवांगी द्वितीय स्थान सूर्यमती तृतीय स्थान निकहत रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम शिवांगी, द्वितीय सूर्यमती एवं तृतीय स्थान पर निकहत रहीं। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक में प्रथम स्थान पीएमश्री मधुबेनिया विद्यालय द्वितीय भगवानपुर वहीं कबड्डी बालिका प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय सूर्यकुडिया , जूनियर स्तर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपेंद्र द्वितीय स्थान इंद्रजीत तृतीय स्थान शिवकुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीपेंद्र द्वितीय स्थान इंद्रजीत तृतीय स्थान शिवकुमार रहे।

वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रेखा द्वितीय स्थान सुषमा तृतीय स्थान सुमन रहीं। 200 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान रेखा द्वितीय स्थान सुषमा तृतीय स्थान सुमन रहीं। जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवां, द्वितीय स्थान विद्यालय बूड़ा, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवां, द्वितीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी, खो खो बालक वर्ग में प्रथम स्थान बूड़ा, द्वितीय स्थान मधुबेनिया, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवां ,द्वितीय स्थान माधवनगर गोला क्षेपण में बालक वर्ग प्रथम स्थान शहजाद आलम द्वितीय स्थान अमय , तृतीय स्थान मंटू रहें वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्ति, द्वितीय स्थान सत्या, तृतीय स्थान हिना, चक्र क्षेपण में बालक वर्ग प्रथम स्थान इंद्रजीत द्वितीय स्थान शहजाद आलम तृतीय स्थान दीपेंद्र बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सुषमा तृतीय स्थान पूर्ति तृतीय स्थान सुमन रहीं। वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान देवरा चौधरी द्वितीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बूड़ा द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय सूर्यकुडिया, लंबी कूद में बालक वर्ग प्रथम स्थान शहजाद आलम द्वितीय स्थान आकाश तृतीय स्थान दुर्गेश। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा मेधावियों को मेडल व फील्ड देकर पुरस्कृत भी किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, मंडल महामंत्री भाजपा विवेक गोस्वामी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक साधुशरण चौहान, शिक्षक नेता शैलेंद्र मिश्रा, कलीमुल्लाह, बलवंत चौधरी, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार सहित विजय चौधरी, सालिकराम चौधरी, शमशुल्हक, अब्दुल अजीज, मो0आजाद, राजेंद्र कुमार, आशीष सिंह, इस्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!