दुबौलिया ब्लाँक के विहिम पदाधिकारियों ने हिन्दुत्व एक जुटता का लिया शपथ

सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ दुबौलिया ब्लाँक के नव मनोनीत पदाधिकारियों का रविवार को 84 कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया चिलमा बाजार से दुबौलिया ब्लाक के हनुमान बाग मंदिर तक विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा पदाधिकारी ने जन जागरण यात्रा निकालते हुए द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग पहुंचे जहॉं विश्व हिंदू महासंघ दुबौलिया ब्लॉंक के नव मनोनीत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिंदुओं को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए हिंदू हित में काम करने के लिए तन मन धन समर्पित करके योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व अभियान को बल प्रदान करने की शपथ ली गई। विश्व हिंदू महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ भारत के प्रथम ऐसे नेता हैं, जिन्होंने खुलकर हिंदू होने पर गर्व होने की बात कही। यह भावना सभी हिंदुओं को ससम्मान स्वीकार करना चाहिए जात पात से ऊपर उठकर सभी हिन्दू जन मानस को एक होकर राष्ट्र धर्म की रक्षा में आगे आने होगा विश्व हिंदू महासंघ सजग होकर यहां के हिंदुओं को जगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है इस मौके पर दुबौलिया ब्लाक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सतीश कुमार पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष ,राजकुमार विश्वकर्मा महामंत्री, अमित सिंह ब्लॉक प्रभारी, पवन कुमार सिंह संयोजक ,कमलेश कुमार उपाध्यक्ष, राजित राम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,शैलेश कुमार मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ अखिलेश सिंह के द्वारा शपथ दिलाया गया इस मौके पर सुधीर सिंह प्रदेश मंत्री, मनीष पांडेय जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अर्पण श्रीवास्तव जिला महामंत्री, परमानंद गुप्ता सहसंयोजक ,बालकृष्ण सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामनाथ चतुर्वेदी जिला संत प्रमुख ,धर्मेंद्र सिंह जिला मंत्री ,राजेश त्रिपाठी जिला महामंत्री सहित सैकड़ो की संख्या में हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे



