जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नें तहसील दिवस पर सुनी जन समस्या ,, दिये निर्देश,, सोनभद्र

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर तहसील दिवस के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक
अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
